अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं , सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों, समाजिक संस्थाओं में अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई वक्ताओं ने बाबासाहेब आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबासाहेब आबेडकर ऊंच-नीच, गरीब अमीर ,छुआछूत ,दहेज प्रथा ,बाल विवाह और सामाजिक असमानता के विरोध हमेशा लड़ाई लड़े। उनके जीवन के मूल्यों एवं आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत है। इस मौके पर कई विद्यालयों में बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रभातफेरी निकाली ।वही समारोह आयोजित कर बाबा साहेब भीमराव को याद किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में समारोह आयोजित किया गया।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षको व बच्चों ने बाबा साहेब के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान,सशिरंजन पटवे,मनोज जायसवाल, रहमतुल्लाह, रूपा कुमारी, ज्योति जया, ज्योति कुमारी, सुलोचना कुमारी,सबा तरनुम,नीलम कुमारी, अर्चना कुमारी, विष्णुदेव रॉय, आदि उपस्थित रहे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
