पीएससी में एक दिवसीय टीकाकरण कार्यशाला हुई आयोजित ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में टीकाकरण संबंधित कार्यों को ऑनलाइन अपलोड कराने हेतु एएनएम का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ आरसी ठाकुर ने किया। इस मौके पर सभी एएनएम को नए युविन पोर्टल ऐप की जानकारी विस्तार से दी गई। मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण सहित अन्य कार्यक्रम के मौके पर युविन ऐप का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आरसी ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इंद्रधनुष टीकाकरण कार्य में युविन ऐप का प्रयोग होगा। पोर्टल पर बच्चों का व गर्भवती महिलाओं आदि का रिकॉर्ड अपलोड किया जाएगा। बताया गया कि सरकार द्वारा लांच किए गए एप्स के माध्यम से पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे टीकाकरण शिविर जैसे मिशन इंद्रधनुष, या नियमित टीकाकरण सहित लाभुकों की जानकारी साथ ही टीकाकरण की तिथि आदि ऐप पर अपलोड किया जाना है। गर्भवती महिलाओं व बच्चों को कौन-कौन से टीका दिया गया है। आगे कौन सी टीका लगेंगे। साथ ही टीका लगने की अगली तिथि क्या होगी। कुल कितने लाभुकों को टीकाकरण किया गया है। इन सभी की आवश्यक जानकारी को ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डाटा अपलोड करने की बात बताई गई।।साथ ही बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले टीकाकरण से संबंधित सारी जानकारी ऐप में अपलोड करने का निर्देश संबंधित एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। मौके पर मोबाइल में ऐप पर सभी डाटा को संग्रह कर अपलोड हेतू प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, डब्ल्यूएचओ के सुजीत कुमार सहित एएनम व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
