July 26, 2026

नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल के ग्यारहवीं दिन भी डटे रहे आशा कार्यकर्ता ।

Read Time:3 Minute, 29 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में नौ सूत्री मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के ग्यारहवीं दिन आशा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण, ओपीडी सहित टीकाकरण आदि कार्यों को बाधित करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर हाय-हाय नीतीश सरकार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। स्वास्थ्य केंद्र मुख्य द्वार में आशा कार्यकर्ताएं अपनी मांगों को लेकर सरकार के प्रति जमकर प्रदर्शन करते नजर आए। बताया हम आशा कार्यकर्ताएं 10 हजार रुपये मानदेय करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। आशा कार्यकर्ताओ के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सबंधी कार्य व मरीजों को इलाज कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आशा कार्यकर्ता संघ के जिला कोषाध्यक्ष रीता कुमारी ने कहा कि हम सभी के साथ सरकार की व्यवहार ठीक नहीं है हमारे मेहनत के अनुकूल हम सबों क वेतन नहीं मिल रहा है। पचास, सौ रूपया देकर सरकार अपनी आंखें बन्द कर लेती है, जबकि हम सभी आशा कार्यकर्ता गर्भधारण करने वाली प्रसूता, बच्चों के नियमित टीकाकरण से लेकर सम्पूर्ण टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्य करते आ रहे हैं। बावजूद हमलोगों को सरकारी स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। आशा कर्मी जुली झा, अमरलता कुमारी ने कहा कि सरकारी दर्जा सरकार हम लोगों को दें काम के अनुसार नहीं मिल रहा है मानदेय। मानदेय बढ़ाने को लेकर सभी आशा कर्मी एकजुट होकर मांग कर रहे हैं। कहां की टीकाकरण को लेकर अस्पताल से डब्बा दवाई भेज दिया गया सेंटर। तब जाकर करीब आठ जगह से डब्बा दवाई लाये पीएचसी में रखा गया है। मौके आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 हजार रुपये मानदेय के रूप में देने के साथ राज्य सरकार से सरकारी स्वास्थ्यकर्मी घोषित करने की मांग करते सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर फैसिलिटेटर गीता देवी, सोनी कुमारी, साधना कुमारी, आशा कर्मियों में जुली देवी, अमरलता कुमारी, रीता कुमारी, किरण देवी, बबली देवी, प्रतिभा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, लक्खी कुमारी, अनिता कुमारी, माया मति देवी, चाँदनी कुमारी, सरिता कुमारी, सरिता देवी, लक्मी कुमारी, सरिता मंडल, निलामा मंडल, पुतल कुमारी, राजकुमारी देवी, सोगरा खातून, राजदा खातून, संध्या कुमारी, विवाह देवी, कल्पना देवी, कविता देवी आदि थे।

Previous post नवपदस्थापित सीओ ने संभाला पदभार ।
Next post भूमि विवाद निपटान हेतु जनता दरबार का आयोजन, दो मामले निष्पादित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial