भूमि विवाद निपटान हेतु जनता दरबार का आयोजन, दो मामले निष्पादित ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज थाना प्रांगण में भूमि विवाद संबंधित मामलों के निपटारा हेतू शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। थानों में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है। आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ उदय प्रसाद व थानाध्यक्ष अनीस कुमार व ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर भूमि विवाद संबंधित कुल 04 मामलों में 02 मामलों पर सुनवाई की गई। जिसको लेकर सीओ उदय प्रसाद ने बताया कि भूमि विवाद मामले के निपटारा हेतु हसनगंज थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। बताया जनता दरबार में आए मामलों की इंट्री कर सुनवाई की पहल शुरू की गई है, जिसमें भूमि मापी, बंटवारा, दखल कब्जा, सिमांकन आदि मामलों को लेकर आवेदन आए हुए हैं. मौके पर वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में क्षेत्रों से आए मामलों के निष्पादन कि पहल की गई। बताया आयोजित जनता दरबार में कुल 04 भूमि संबंधित मामलों को लेकर आवेदन आए हैं, जिसमें वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में कुल 02 मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही शेष बचे मामलों की सुनवाई को लेकर अगली तारीख निर्धारित की गई। बताया क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर भूमि विवाद मामलों के निपटारे हेतु थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर वादी व प्रतिवादी दोनों मौजूद रहे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
