July 20, 2026

नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कमियों ने स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में हड़ताल पर बैठी ।

Read Time:2 Minute, 2 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर तले सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध आशा के शोषण के विरुद्ध,कमीशन खोरी, घूसखोरी के विरुद्ध 9 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर के प्रांगण में सभी आशा फेसीलेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करके सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर प्रखंड आशा कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष पूनम देवी ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगों पर निर्णय नहीं लेती तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी पर रोक लगाई जाए। आशा एवं आशा फैसिलेटरों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। कोरोना काल में मृत आशा व फैसिलिटरों के आश्रितों को राज्य योजना का चार लाख और केंद्रीय बीमा योजना का पच्चास लाख राशि भुगतान किया जाए। जनवरी 2019 के समझौते के अनुरूप सभी मुकदमों की वापसी की जाए। कोरोना काल की ड्यूटी के लिए सभी आशाओं एवं फैसिलिटरों को दस हजार रूपए कोरोना भत्ता भुगतान किया जाए। इस दौरान संघ के सचिव प्रमिला देवी, कोषाध्यक्ष करुणा देवी, शांति देवी,सुनीता देवी, विमला देवी सहित दर्जनों आशा एवं फेसीलेटर सहित अन्य मौजूद थी।

Previous post विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय छात्र दिवस पर किया पौधारोपण ।
Next post दो वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial