विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय छात्र दिवस पर किया पौधारोपण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा हसनगंज प्रखंड के बिभिन्न इकाई के द्वारा राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दीप्ति कुमारी तथा अंचलाधिकारी उदय प्रसाद मौजूद रहें। इस दरमियान दर्जनों छायादार वृक्ष लगा कर पटवन किया गया। बताया गया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र हित और छात्रहित में काम करतें है। बताया गया कि पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। जिस तरह हम हवन में आहुति डालते हैं पौधारोपण करना भी उसी के समान है। पर्यावरण को सुरक्षित रखा हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए हम सभी को पौधारोपण आवश्यक करना चाहिए। कहा कि पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। आज जो पौधारोपण किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा है, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा वरिष्ठ कार्यकता ज्योतिष कांत कुंवर, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, विश्वविद्यालय संयोजक विनय सिंह एवं जिला संयोजक विक्रांत सिंह, मिथिलेश यादव, संजीत मंडल, जितेंद्र यादव, परम कुमार, एसएफएस सह प्रमुख कौशल महतो, बिकास कुमार, मनोज कुमार,कृत्यानंद महतो आदि मौजूद थे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
