May 26, 2026

परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा ।

Read Time:2 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के साहजा पंचायत के लालजी टोला गांव में बीते दिनों नाबालिक लड़की के साथ असामाजिक तत्व के युवक द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें नाबालिक लड़की अचेत होकर बेहोश हो गई थी, इस घटना को मालूम होते ही प्राणपुर एवं मनसाही थाना क्षेत्र के दो समुदाय में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसको लेकर कटिहार जिला के सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन क्षेत्र का दौरा कर दुष्कर्म के पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया वहीं कहा गया कि महागठबंधन के नितीश कुमार के सरकार में अपराधी को किसी भी सुरत में बक्सा नहीं जाएगा, वहीं प्राणपुर थाना क्षेत्र के कैहटा बालूगंज गांव में बीते कई महीनो से दो समुदाय के बीच जमीनी विवाद चलते आ रहें हैं जिसको लेकर दो अलग-अलग समुदाय के बीच स्थिति तनावपूर्ण है, जिसको मध्य नजर रखते हुए कटिहार जिला के सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन के द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए, आदिवासी ग्रामीण मदन हंसदा एवं प्राणपुर आंचल पदाधिकारी रत्नेश मोहन से जमीनी विवाद को लेकर वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए एवं सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सत्येंद्र मिश्रा से बातचीत करते हुए कहा गया कि जब तक हाई कोर्ट का आदेश नहीं मिल जाता है, तब तक स्थिति यथावत रहेगी जो जिस तरह से जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें कोई प्रशासनिक पदाधिकारी परेशान नहीं करें, इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवनाथ सिंह कैहटा बालूगंज के पीड़ित मदन हादसा सहित दर्जनों आदिवासी ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post दादा के अंतिम संस्कार में गए पोते के डूबने से हुई मौत परिजनों से मिले विधान पार्षद।
Next post इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करते चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial