दादा के अंतिम संस्कार में गए पोते के डूबने से हुई मौत परिजनों से मिले विधान पार्षद।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
आजमनगर प्रखंड से सटे महानंदा नदी स्थित आजमनगर घाट पर पिछले दिनों दादा के अंतिम संस्कार के दौरान महानंदा नदी में नहाने के दौरान आजमनगर बाजार निवासी मनोज कुमार मंडल के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार मंडल की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार की आवास पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की इस दौरान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही विभागीय लोगों से बात कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द चार लाख का सरकारी मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया। इस दौरान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के साथ विधान पार्षद बारसोई अनुमंडल प्रतिनिधि अक्षय कुमार सिंह, राजा खान, मुखिया भारत राय, उप मुखिया प्रतिनिधि मंसूर आलम, भाजपा के वरिष्ठ नेता मानिकचंद्र मालाकार, नंदलाल पाल, सरपंच कुस्वा राय, नयन सिंह, पंकज भगत, अनंत केसरी एवं अन्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गण शामिल रहे।
More Stories
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
सर्पदंश ने छीन ली मासूम की मुस्कान, 4 वर्षीय ईशू की मौत से पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बाघमारा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुमारीपुर निवासी...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने दक्षिणी कांटाकोश में सहयोग शिविर का लिया जायजा, विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश में मंगलवार को सरकार के दिशा-निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन...
मनिहारी के पूर्व टोला में करंट से दर्दनाक हादसा: बच्चे को बचाने गए चाचा-चाची की मौत, बच्चे की हालत खतरे से बाहर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर क्षेत्र के पूर्व टोला में शनिवार को करंट लगने से एक दर्दनाक हादसा हो...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन घंटे में लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले की मनिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से...
ग्राम रक्षा दल प्रशिक्षण सूची में हेरफेर का आरोप: विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जांच की मांग की, डाटा ऑपरेटर पर पैसे लेकर दूसरी सूची भेजने का आरोप।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड में ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण के लिए भेजी गई सूची में हेरफेर का...
