रेलवे अस्पताल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियान
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत रेलवे अस्पताल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर डीआरएम किरेंद्र नरह की निर्देश पर सीएमएस डॉ वी दामोदर राज के कुशल मार्गदर्शन में व्यापक जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व रेलवे अस्पताल में पदस्थापित डीएमओ डॉ. निवेदिता मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान सीएमएस डॉ वी दामोदर राज के निर्देश पर मेडिकल विभाग द्वारा बरसोई, समसी और पूर्णिया रेलवे क्षेत्र के सभी स्कूलों, वेंडरों, सफाई कर्मियों तथा स्वास्थ्य इकाइयों के बीच सीएमएस डॉ एंटीहेलमिंथिक (कृमिनाशक) दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। रेल प्रशासन द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस अभियान में स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, रेलकर्मियों के परिवारों, बच्चों, ओपीडी में आने वाले मरीजों और गैर-रेलवे सदस्यों को भी शामिल किया गया। सभी हेल्थ यूनिट, सीएचआई एवं उनके कर्मचारियों ने मिलकर इस आउटरीच कार्यक्रम को सफल बनाया। वही सीएमएस डॉ वी दामोदर राज के कुशल मार्गदर्शन में कटिहार मंडल की यह पहल एक अनूठी स्वास्थ्य प्रोत्साहन साबित हुई।जिसमें लगभग 5,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की पूरी टीम के संयुक्त प्रयास से संपन्न यह अभियान न केवल जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि मंडल स्तर पर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। जिसका मुख्य लक्ष्य 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास में सुधार लाना है। जो प्रतिवर्ष 10 फरवरी और 10 अगस्त को आयोजित किया जाता है।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
