September 3, 2026

प्रखंड में द्वितीय चरण के सर्वे को लेकर जागरूकता का आयोजन

Read Time:2 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी मुख्यालय के सभागार में प्र. प्रमुख अनिता देवी, बीडीओ सनत कुमार, और सीओ निहारिका की उपस्थिति में भूमि सर्वेक्षण कार्य के द्वितीय चरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी शुभम कुमार ने की। बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच, पंचायत सचिव, वार्ड मेंबर, सभी पंचायत के सचिव, राजस्व कर्मी और भूमि सर्वेक्षण टीम के सदस्य भी मौजूद थे।शुभम कुमार ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर लोगों को आगाह किया कि भूमि सर्वेक्षण का काम स्थगित नही किया गया है, बल्कि यह निरंतर जारी है। उन्होंने सभी रैयतों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और भूमि सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करें।उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक अपनी वंशावली नही बनवाई है, वे प्रमाणित वंशावली प्रपत्र 3(1) के साथ शिविर में जमा कर सकते हैं। बाहर रहने वाले रैयतों के लिए भी छठ पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान पर्याप्त समय दिया जाएगा ताकि वे अपनी आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकें। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने स्वघोषणा (प्रपत्र 2) और वंशावली (प्रपत्र 3(1)) को ऑनलाइन भी अपलोड कर सकते हैं।उन्होंन आग्रह किया कि इस कार्य में आम रैयतों को जागरूक करें और उन्हें हरसंभव मदद प्रदान करें।

Previous post 91.08 लिटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, टोटो जप्त
Next post बरारी मे यूवक की हत्या कर दिये जाने को लेकर परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial