September 3, 2026

बरारी मे यूवक की हत्या कर दिये जाने को लेकर परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।

Read Time:2 Minute, 25 Second

बरारी (सुमन साह)

बरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पश्चिमि बारी नगर पंचायत के मरघिया गॉव का है एक 20 वर्षीय लड़के की पीट पीट कर हत्या मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक का नाम विशाल कुमार पिता अरविन्द मंडल पश्चिमी बारी नगर पंचायत मरघीया थाना बरारी का रहने वाला है । मृतक विशाल कुमार के पिता अरविन्द मंडल ने बरारी थाना मे लिखित आवेदन देकर कहा है कि विशाल कुमार कटिहार मे रहकर बीए की पढ़ाई करता था। गुरुवार को सुबह 4 बजे फोन पर सूचना मिली की आपके पुत्र का हाथ पैर बांध कर पिटकर अधमरा कर दिया गया है। जिसके तहत अरविन्द मंडल ने बरारी थाना मे लिखित आवेदन दिया है । बरारी थाना पुलिस इस मामले की जांच में जूटी हुई है।बरारी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतू कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है।मृतक विशाल कुमार का पोस्टमार्टम के वाद बरारी थाना आते ही मृतक के परिजनों ने नाराजगी जताते हुए आक्रोश में आकर हो हंगामा करने लगे तथा मुख्य मार्ग को लगभग 45 मिनट तक बाधित कर दिया जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। मौके पर पहुंचे बरारी विधायक विजय सिंह निषाद और डीएसपी धर्मेन्द्र कुमार ने परिजनो से बातचीत कर काफी समझाने बुझाने के बाद मामला को शांत कराते हुए भरोसा दिलाया कि न्यायोचित कार्यवाही होगी वह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस हत्या कांड में चार नामजद मे से तीन लोगो की गिरफ्तार बरारी पुलिस के द्वारा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी नामजद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Previous post प्रखंड में द्वितीय चरण के सर्वे को लेकर जागरूकता का आयोजन
Next post लक्ष्मीपुर के किसान को बिजली विभाग ने दी 90 हजार रुपये की मुआवजा राशि
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial