बाराबंकी लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया कार्य बहिष्कार शासन को दी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी
Read Time:2 Minute, 24 Second
Reporting by हिमांशु शुक्ला
मसौली बाराबंकी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में सुबह 2 घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया । इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 16 दिसंबर तक नहीं मांगे पूरे होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी शासन को दी है l इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर इंदल वर्मा ने साथियों से रूबरू होते हुए कहा , कि प्रदेश भर में फार्मासिस्ट के पद रिक्त पड़े हैं , इसे तत्काल प्रभाव से भरा जाए ताकि बेरोजगार फार्मासिस्ट को रोजगार मिल सके हेल्थ और वैलनेस सेंटर पर नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की जाए , इस पद पर कम से कम डिप्लोमा फार्मेसी की योग्यता होनी चाहिए ताकि क्षेत्र में भी मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके ।उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट का प्रारंभिक ग्रेड 2800 से बढाकर 4600 किया जाए तथा फार्मासिस्ट को फार्मासिस्ट अधिकारी का दर्जा दिया जाए जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों पर तत्काल प्रभाव से विचार नहीं किया तो आंदोलन प्रदेश भर में जारी किया जाएगा हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगे।फार्मासिस्ट के आंदोलन की वजह से मरीजों को दवाएं नहीं मिल सकी और मरीज इधर-उधर भटकते रहे । इस मौके पर कपिल देव सिंह, डॉ अशोक , डॉक्टर आरपी सिंह , डॉक्टर एससी त्रिपाठी , डॉक्टर मनोज कुमार राय, डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव , मोहम्मद आरिफ , मोहम्मद हाफिज सहित अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
