October 28, 2026

सुरक्षित स्नान हेतु गंगा तट पर बैरिकेडिंग की हुई व्यवस्था स्नान हेतु पहुंचने लगे हैं कांवरिया ।

Read Time:1 Minute, 23 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

श्रावण मास शिव की आराधना एवं उपासना को समर्पित है। इस निमित्त रविवार को गंगा जल भरने के लिए जिले सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु कांवरिया मनिहारी के गंगा तट पर पहुंचने लगे हैं। कांवरियों को गंगा किनारे बेहतर सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में स्थानीय प्रशासन सहित नगर की ओर से अनेक कदम उठाए गए हैं। गंगा तट तक जाने वाली सड़कों को श्रद्धालुओं के लिए चलने लायक बनाया जा रहा है। गंगा किनारे सुरक्षित स्नान को लेकर बैरिकेडिंग की गई है और बांस के साथ जाल भी लगाया गया है। संवेदनशील घाटों पर स्नान करने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कारगर कदम उठाया गया है। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ दल की तैनाती की गई है।नगर के मुख्य पार्षद लाखो यादव ने भी घाट पर कांवरियों के लिए की जाने वाली सेवा सुरक्षा की तैयारी का जायजा लगातार ले रहे हैं।

Previous post आगामी चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने की जनसभा।
Next post अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद भी स्वीकृति नदारद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial