July 28, 2026

अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद भी स्वीकृति नदारद।

Read Time:1 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी स्थित स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जिला योजना पदाधिकारी कटिहार को स्मार पत्र प्रेषित कर कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 के तहत मुख्य मंत्री क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत उन्होंने 16अगस्त, 2022 को अमदाबाद प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के कमरूद्दीन टोला से रज्जो टोला तक 840 फीट पीसीसी सड़क ढ़लाई का प्रस्ताव दीया था। लेकिन विभागीय स्तर पर इसे 420 फीट तक ही कार्य की स्वीकृति मिली। जनहित कि उपयोगिता व अनिवार्यता के लिहाज से आवश्यक शेष 420 फीट सड़क की पीसीसी ढ़लाई का प्रस्ताव उनके द्वारा 27 दिसंबर 2022 को ही किया गया है।उक्त पथ के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी समर्पित किये जा चुके हैं।विधायक श्री सिंह ने उक्त पथ के निर्माण की दिशा में सार्थक पहल करने की मांग की है।

Previous post सुरक्षित स्नान हेतु गंगा तट पर बैरिकेडिंग की हुई व्यवस्था स्नान हेतु पहुंचने लगे हैं कांवरिया ।
Next post एसपी के निर्देश पर मुख्य सड़क पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial