गंगा तट पर बैरिकेटिंग का कार्य प्रारंभ
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर बढ़ते जलस्तर को लेकर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर नगर पंचायत द्वारा बैरिकेटिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि के कारण श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान के लिए बैरिकेटिंग किया जा रहा है। मालूम हो कि बुधवार को जिलाधिकारी ने स्वयं मनिहारी के मुख्य गंगा तट का जायजा लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास में जुटने वाले श्रद्धालुओं के सुविधाओं का हरसंभव खयाल रखा जायेगा। हालांकि शुक्रवार के दोपहर कुछ युवकों को बैरिकेटिंग के बाहर स्नान करते देखा गया जो कभी भी खतरे को दस्तक दे सकती है।नगर प्रशासन स्नानार्थियों को ऐसी हरकतों से बाज आने की अपील कर रही है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
