तीन दिवसीय आध्यात्मिक योग प्रशिक्षण शिविर एवं कोटि लिंगेश्वरार्चन महानुष्ठान आरंभ
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के गंगा तट पर अखिल भारतीय महाकाल परिवार एवं प्राचीन देव संस्कृति उत्थान महाकाल शक्तिपीठ न्यास दिल्ली के द्वारा गुरु पुर्णिमा के अवसर पर 19 जुलाई से 21जुलाई तक तीन दिवसीय आध्यात्मिक योग प्रशिक्षण शिविर एवं कोटि लिंगेश्वरार्चन महानुष्ठान के आयोजन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है । आयेजन कमिटी के आशुतोष झा, अनामिका झा, पंडित निर्मल कुमार झा सहीत आयेजन कमिटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार पासवान ने बताया कि 19 जुलाई से 21जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय आध्यात्मिक योग शिविर एवं 05 लाख पार्थिव शिव लिंग का निर्माण कर पूजा अर्चना करने को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है ।अब तक लाखों पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी हो गया है और 05 लाख पार्थिव शिवलिंग का संकल्प भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। आयेजन कमिटी के अशुतोष झा ने कहा कि मनिहारी के गंगा तट पर आज एक बैठक किया गया जिसमे गुरु पुर्णिमा के अवसर पर 19 जुलाई से 21जुलाई तक तीन दिवसीय आध्यात्मिक योग प्रशिक्षण शिविर एवं कोटि लिंगेश्वरार्चन महानुष्ठान के आयोजन को लेकर समीक्षात्मक बैठक का अयोजन किया गया। कार्यकर्म का आयोजन स्वामी सिद्धार्थ परमहंस के सानिध्य में किया जाएगा।वहीं आयोजन कमिटी के अनामिका झा ने बताया कि 21 जुलाई को 05 लाख़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजा अर्चना करने का सकल्प लिया गया है , जिसको लेकर गंगाधर मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण दर्जनों महिला श्रद्धालुओं के द्वारा पूरा कर लिया गया है। उक्त अनुष्ठान में कटिहार एवं पुर्णिया जिला के साथ बंगाल और झारखंड के श्रद्धालु शामिल होंगे और सभी लोग गंगा तट पर पार्थिव शिवलिंग का विधिवत निर्माण करते हुए पूजा करेगें ।इसमें महिलाओं की काफी बड़ी भागीदारी होगी।
