फलका में आग लगने से घर व दुकान में रखें सारा सामान जलकर हुआ राख ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात लगी भीषण आग । फलका प्रखंड के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित बरेटा चौक में अचानक आग लग गयी और आग ने बीती रात भारी तबाही मचाई है । वही इस अगलगी में पांच परिवार के घर व घर के समीप दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया । आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात करीब ग्यारह बजे फालका थाना क्षेत्र के बरेटा चौक स्थित उपेंद्र मंडल के घर में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग की लपटे काफी तेज हो गयी और अनिता देवी,कंचन देवी का आवासीय घर तथा प्रकाश मंडल व महेश ठाकुर का घर के साथ-साथ दुकान को अपना चपेट में ले लिया।हालांकि फलका पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।वरना गाँव में बड़ी आगजनी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।अगलगी में घर में रखे कपड़ा,अनाज,बर्तन, जरूरी कागजात तथा दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुखिया चंदना झा एवं प्रमुख दीपशिखा सिंह को दिया।जिसके बाद मुखिया ने घटना की जानकारी सीओ दिवाकर कुमार को दिया।सीओ कुमार ने बताया की राजस्व कर्मचारी प्रभात चौधरी को स्थल जाँच कर जाँच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने बताया कि अविलंभ पीड़ित परिवार को राहत मुहैया करा दी जायेगी । घटना को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से अग्नि पीड़ित परिवार को सहायता हेतु मुआवजा दिलाने की मांग की है ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
