मनिहारी के फतेहनगर की मुखिया ने बुधवार को ली आखरी सांस, जनाजा में शामिल हुए हजारों लोग ।
शाहजहां आलम ( कटिहार )
कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फतेहनगर पंचायत की मुखिया हाजरा खातून के निधन की खबर से शोक की लहर व्याप्त है । फतेहनगर पंचायत की मुखिया हाजरा खातून बुधवार को ली अंतिम सांस वही जनाजे में शामिल हुए हजारों की संख्या में लोग । बता दें कि तकरीबन 75 वर्षीय मुखिया अपने बेटे के घर कटिहार मे 1जनवरी को वजू के गर्म पानी करने के दौरान गैस लीक हो जाने के कारण जख्मी हो गई थी पटना में कई दिनों से बीमार इलाज चल रहा था जहां ईलाज के दौरान पटना आईजीएमएस में उन्होंने अंतिम सांस ली । वही मुखिया संघ अध्यक्ष राम जी यादव ने कहा की मरहूम मुखिया का शव फतेहनगर स्थित उनके गांव लाया गया, जहां बड़ी संख्या मे लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये। स्थानीय मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य प्रशासन के अधिकारियों ने भी उनके पार्थिव शरीर पर माल्यर्पकर अपनी श्रद्धा निवेदित की । अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, जिप सदस्य फूलमणि हेम्ब्रम, प्रखंब विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार, अंचलाधिकारी राजेश रंजन, मुखिया राम जी यादव, मुखिया पिन्टू यादव, मनोज ऋषि, जार्जिस आलम, मुन्ना सिंह, सुभाष मंडल, राज कुमार मंडल, मुखिया शरीफुल ऊर्फ धोनी,ने भी प्रिय नेता को अश्रूपूर्ण विदाई दी । कब्रिस्तान में उनकी शव को सुपुर्द ए खाक किये जाने के वक्त हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित थे । मुखिया हाजरा खातून लगातार दो बार से अपने क्षेत्र कि प्रतिनिधित्व कर रहीं थीं।उनके सौहर अल्हाज डॉ०मुस्लिम इस ग्रामीण क्षेत्र मे प्रभाव रखते हैं। उन्होंने भी जिला परिषद सदस्य के रुप मे इस क्षेत्र के लोगों की सेवा की है ।हजारों लोगों ने मरहूम मुखिया के लिए दुआएं मांगी ।
