November 3, 2026

भारत गौरव स्पेशल ट्रेन 24 अगस्त को होगी रवाना ।

Read Time:4 Minute, 38 Second

शिरडी और ज्योतिर्लिंग यात्रा 10 रात और 11 दिन की होगी:विश्वरंजन साहा

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय रेलवे की शाखा ,इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार का उधम–मिनीरत्न की क्षेत्रीय कार्यालय/ पटना से देखो अपना देश के तहत “भारत गौरव” ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है।उक्त बातें कटिहार रेलवे स्टेशन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आईआरसीटीसी के इस सीनियर एग्जीक्यूटिव टूरिज्म विश्व रंजन साहा एवं टूरिज्म एसोसिएट हिमांशु बरुआ ने कहीं। सीनियर एग्जीक्यूटिव टूरिज्म विश्व रंजन शाहा एवं टूरिज्म एसोसिएट हिमांशु बरुआ ने कहा कि भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33% रियायत प्रदान कर रहा है।यह पर्यटक ट्रेन दिनांक 24.08.2024 को बेतिया से खुलेगी। जो की बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा,समस्तीपुर ,मुजफ्फरपुर , हाजीपुर जंक्शन ,पटलिपुत्रा ,आरा ,बक्सर, और पंडित दीनदायल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन मे सवार होने के लिए रुकेगी। सीनियर एग्जीक्यूटिव टूरिज्म विश्व रंजन शाह एवं टूरिज्म एसोसिएट हिमांशु बरुआ ने कहा कि उज्जैन श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका, श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ, श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग,शिर्डी साई बाबा दर्शन एवं नासिक श्री त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं शनि शिंगनापुर मंदिर का दर्शन कराते हुए,दिनांक 03.09.2024 को वापस लौटेगी। सीनियर एग्जीक्यूटिव टूरिज्म विश्व रंजन शाह एवं टूरिज्म एसोसिएट हिमांशु बरुआ ने कहा कि भारतीय रेल द्वारा संचालित , भारत गौरव ट्रेन मे पहली बार दो श्रेणी रखी गयी है।जिसमे स्लीपर क्लास से यात्रा होगी,इसका शुल्क रु.स्टैंडर्ड क्लास में 20899/- प्रति व्यक्ति होगा। 03 एसी क्लास से यात्रा होगी इसका शुल्क रु. 35795/- प्रति व्यक्ति है। के अलावा श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल मे रात्री विश्राम,शाकाहारी भोजन (सुबह , दोपहर और रात का भोजन ), सुबह शाम चाय , साथ ही प्रत्येक दिन दो बोतल पानी,घूमने के लिए श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था,कोच मे सुरक्षागार्ड , सफाईकर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे।सीनियर एग्जीक्यूटिव टूरिज्म विश्व रंजन शाह एवं टूरिज्म एसोसिएट हिमांशु बरुआ ने इक्षुक पर्यटक यात्रा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी, बिस्कोमान टावर (चौथा तल्ला ), पश्चिमी गाँधी मैदान, पटना-१ या दूरभाष संख्या 8595937731 ,8595937732 से प्राप्त कर सकते है, या आईआरसीटीसी के के वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते है, या आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते है।इस अवसर पर स्टेशन अधिकारी नीतेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Previous post पुर्व राज्य मंत्री पंचतत्व में विलीन।
Next post विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial