रौतारा में कर्मा पर्व का भव्य आयोजन, आदिवासी समाज ने महापर्व को बनाया ऐतिहासिक, सांसद पप्पू यादव ने दी शुभकामनाएं
मनिहारि (रतन कुमार ओझा)
रौतारा थाना अंतर्गत राजवाड़ा पंचायत के अघनू उरांव मैदान में प्रकृति महापर्व कर्मा पर्व का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। पुर्णिया लोकसभा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और आदिवासी समाज की ईमानदारी व प्रकृति प्रेम की सराहना की। उन्होंने जल, जंगल, जमीन पर आदिवासी समाज के पहले हक की बात कही और पर्व की शुभकामनाएं दी।आयोजन में आदिवासी विकास परिषद के जिला और प्रदेश स्तर के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय उरांव, महासचिव राजेंद्र उरांव, सचिव सुभाष तिर्की, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र उरांव,युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद लकड़ा, रमेश खलखो, ज्ञानेश्वर सोरेन, मनोज मूर्मू,हीरा उरांव, सुग्रीव उरांव, मोहन उरांव,नरेश उरांव, पूर्व मुखिया मुकेश उरांव, संजय, कुजूर, संजय तिर्की, युवा जिलाध्यक्ष सिनोद उरांव, पूर्व मंत्री राम प्रकाश महतो, भोला पासवान, उत्तम पासवान, मोहम्मद राजा, सरपंच मोहम्मद आजाद अली,जिप सदस्य पुर्णिया विवेका यादव सहित अनेक गणमान्य शामिल थे।
More Stories
बिघौर पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बिघौर पंचायत भवन में मंगलवार को बिहार सरकार की पहल के तहत सहयोग शिविर...
एनएच-131 पर ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, तीन घायल।
रतन कुमारओझा (मनिहारी) मनिहारी-कटिहार एनएच-131 पर बुधवार को ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी...
बारसोई में कांग्रेस कार्यालय भवन निर्माण की मांग, प्रदेश नेतृत्व को सौंपा आवेदन।
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई) बारसोई प्रखंड कांग्रेस कमिटी बारसोई के अध्यक्ष मो. शाहनवाज ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर बारसोई में...
नशे की रोकथाम और महिला सुरक्षा को लेकर विधानसभा की बैठक में विधायक संगीता देवी ने उठाई आवाज
(डेस्क| बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी आज बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन में महिला एवं बाल विकास समिति की...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
