June 20, 2026

मनिहारी में श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न हुई सरस्वती पूजा, प्रशासन रहा मुस्तैद।

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और विभिन्न वार्डों में सरस्वती पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मां सरस्वती की प्रतिमाओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, वहीं बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखा गया। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई तथा लगातार पेट्रोलिंग होती रही। इस वर्ष सरकार द्वारा डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध का शत-प्रतिशत पालन नजर आया, जिससे पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Previous post एस.ओ.एस.बाल ग्राम बेगूसराय में सरस्वती की पूजा बच्चों ने मनायी
Next post बसंत पंचमी पर मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 84 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial