November 6, 2026

बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

Read Time:1 Minute, 10 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र एस एच 77 सड़क पर महेशपुर चौक के समीप गुरुवार के रात्रि एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार घायल चुनचुन कुमार उम्र 24 वर्ष ,पिता शिवन मंडल मधेली गांव निवासी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।वहीं डॉक्टर उज्जवल सिंह ने बताया कि पैर फैक्चर हो चुका है। जिसे बेहतर स्वास्थ्य के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही बताया गया कि बाइक सवार नवाबगंज की ओर से कुर्सेला की ओर आ रहा था।जिसमें सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ा जिससे वह घायल हो गया।

Previous post एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से किया स्वागत ।
Next post जप्त चावल की नीलामी की जाएगी:शशि प्रिया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial