November 6, 2026

एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से किया स्वागत ।

Read Time:2 Minute, 15 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कटिहार जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में नव मनोनीत एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष निखिल कुमार सिंह का पूरे गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने निखिल कुमार सिंह के नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि मै इनके पूर्व के कार्यशैली से भली भांति अवगत हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि छोटा भाई निखिल अपनी कार्य क्षमता से एन एस यू आई के संगठन को अधिक मजबूती देगा।राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने निखिल कुमार सिंह का अभिनन्दन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के समन्वयक जिशान अहमद, जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखूवाला, महिला जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव, नगर अध्यक्ष ” ब ” रिंकू मिश्रा, राम प्रसाद सिंह कुशवाहा, राज आनंद सिंह, सेवादल के मुश्ताक आलम, सऊद मुखिया अंसार,सत्यनारायण चौधरी,मो वहाब, निरंजन पोद्दार, मो मसूद,रितेश ठाकुर,प्रियांशु कुमार,इंजीनियर अताउल हक,सोनू जायसवाल,विक्रम साह,शाह आलम,भूषण कुमार,अंकित झा,पीयूष राय आदि नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए नव मनोनीत जिलाध्यक्ष निखिल कुमार सिंह का अभिनन्दन किया।

Previous post नवपदस्थापित ए एन एम , आशा फैसिलिटीटर के परिचय हेतु वैठक का किया आयोजन।
Next post बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial