May 27, 2026

अज्ञात चोरों ने एक सुनसान घर को चोरों ने चोरी की घटना को अंज़ाम

Read Time:2 Minute, 5 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत टेंगरिया टोला में मंगलवार की रात्रि एक सुनसान घर को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें लगभग 10 लाख रुपए का सोने, चांदी , साङी, कपङा तथा लगभग एक लाख रुपए नगद चोरी कर चलते बना। इस चोरी की घटना को लेकर गृह स्वामी गुंजन देवी , पति स्वर्गीय अखिलेश प्रसाद जायसवाल ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमे बताया गया है कि मंगलवार की करीब 4:30 अपने रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश आमंत्रण पर फूल डोभी गेङावारी गए हुए थे। घर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर सभी कमरों में ताला लगा कर गए थे। रिश्तेदार के यहां ज्यादा रात होने के कारण रात में लौट नहीं पाए।बुधवार के सुबह पड़ोसी के द्वारा दूरभाष पर सूचना मिली कि घर का ताला टूटा हुआ है। उसके बाद मै आनन-फानन में कुर्सेला अपने आवास पर पहुंची तो देखा कि घर के मुख्य द्वार एवं सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है।गोदरेज का लाॅकर का भी ताला टूटा हुआ है ।सामान के खोजबीन करने के बाद पाया गया कि लगभग 10 भर सोने का जेवरात , 35 भर चांदी का सिक्का। नगद एक लाख रुपये, साड़ी कपड़ा तथा एक मोबाइल गायब था।उन्होंने कुर्सेला पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। चोरी की घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।

Previous post मनिहारी डीबीएल प्लांट से पुल निर्माण में उपयुक्त लोहे के सामान की चोरी, 06 महिलाएं गिरफ्तार, कार्यरत कर्मी भी संदेह के घेरे में।
Next post शिविर लगाकर एससी-एसटी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र का किया गया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial