हसनगंज पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो शराबियों को किया गिरफ्तार
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हसनगंज पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कर दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसको लेकर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर मिट्ठू महलदार पिता पलटन महलदार साकिन हरिपुर महमदिया थाना हसनगंज जो कमला नदी के महमदिया पुल के पास शराब पीकर नशे में धूत हो हंगामा कर रहा था। वहीं दूसरी तरफ मोहन महलदार पिता हरि महलदार साकिन पश्चिम टोला द्वाश्य थाना डंडखोरा जो शराब के नशे में धुत हो हंगामा करते जमुनिया संथाली टोला से गिरफ्तार किया गया है। मौके पर गस्ती कर रही पुलिस ने शराबबंदी अभियान तहत दोनों शराबियों को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों शराबियों के विरुद्ध पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत आ प्र संख्या 24/22 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसको लेकर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। शराब पीकर सौहार्द बिगाड़ने वाले पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल के जवान संयुक्त रूप से शामिल रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी माह के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को मनिहारी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की...
ईद मिलादुन्नबी को लेकर आबादपुर थाने में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।...
