October 28, 2026

मनरेगा योजना में फर्जीवाड़े की जांच की मांग ।

Read Time:2 Minute, 38 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र के लखनपुर पंचायत अन्तर्गत मनरेगा योजना मे फर्जीवाड़े की शिकायत ग्रामीण साकीर अली ने स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह एवं एसडीएम मनिहारी से करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। विधायक श्री सिंह ने ग्रामणों से प्राप्त शिकायत के आलोक मे उप विकास आयुक्त कटिहार से जांचोपरांत आवश्यक कार्वाई की अनुशंसा की है।अपने आवेदन में शाकीर अली ने कहा है की लखनपुर पंचायत के अधीन तकरीबन तीन दर्जन मनरेगाकर्मियों के कार्यों में नियमों व सरकारी मानकों की अनदेखीकर योजनाओं का संचालन पंचायत रोजगार सेवक द्वारा कराये गये हैं।कहा है कि मनरेगा के तहत वार्ड संख्या चार में योजना संख्या 06 वर्ष 2021-22 के तहत पोखर निर्माण में व्यापक मनमानी पीआरएस द्वारा बरती गयी है। साकीर ने शिकायत पत्र मे कहा है कि पोखर निर्माण में भूस्वामी की सहमति नहीं ली गयी है।मिट्टी काटकर बेचने एवं गड्ढे की तस्वीरों के सहारे पोखर निर्माण दिखाकर मनरेगा योजना से राशि उठाव किये जाने की शिकायत की है।इनकी शिकायत है कि पंचायत के वार्ड संख्या एक से पन्द्रह तक योजनाओं की संचालन मे बड़ी राशि की वारेन्यारे किये गये हैं। इस बाबत संबंधित पंचायत के पीआरएस मणिकांत से पूछने पर बताया कि शिकायत निराधार व राजनीति से प्रेरित है।शिकायतकर्ता पूर्व में पंचायत की मुखिया पद का प्रत्याशी रह चुका है।आये दिन इनके द्वारा राजनीतिक अदावत को लेकर पूर्वग्रह से ग्रसित होकर शिकायत की जाती रही है।मणिकांत ने योजनाओं के क्रियान्वयन में सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप कार्य सम्पादन की बात कही है।वहरहाल उच्च स्तरीय जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

Previous post भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती।
Next post केंद्रीय जल बोर्ड के निर्देश पर पानी की गुणवत्ता व जलस्तर को लेकर सर्वेक्षणदल किया निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial