October 28, 2026

उड़ती धूल व डस्ट को लेकर मिट्टी माफिया व ग्रामीणों के बीच हुई झड़प, वीडियो वायरल ।

Read Time:3 Minute, 3 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत रामपुर कोशपाली पासवान टोला में सोमवार को उड़ती धूल व डस्ट को लेकर मिट्टी माफियाओं व ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसको लेकर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हसनगंज थाना को लिखित आवेदन भी दिया है। *हालांकि इस विडियो अथवा खबर के सत्यता पर पब्लिक न्यूज़ 24 पुष्टि नहीं करता है ।* घटना संबंध में हीरा देवी, बबीता देवी, बुधनी देवी, गीता देवी, राधा देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि लगातार 15 दिनों से मिट्टी माफियाओं के द्वारा ओवरलोड मिट्टी लदी ट्रैक्टर का परिचालन किया जा रहा है। मिट्टी लोड ट्रैक्टर के परिचालन से सड़क पर मिट्टी गिरते हुए जाता है। जिसके कारण धूल डस्ट से हम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पुरवा पछिया हवा के कारण पूरा धूल डस्ट हम लोगों के घर में प्रवेश कर जाता है। इससे हम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। दैनिक दिनचर्या के कार्यों में हमलोगों को काफी परेशानी होती है। जिसको देखते हुए हम ग्रामीणों द्वारा सड़क पर पानी छिड़कने को लेकर मिट्टी माफियाओं को कहा, तो मिट्टी माफिया उग्र होकर हम लोगों के साथ मारपीट करने लगा। साथ ही हमलोग महिलाओं को बुरी तरह से मारपीट किया है। जिसको लेकर आवेदनकर्ता हीरा देवी ने आवेदन के माध्यम से मिट्टी माफियाओं को नामजद करते हुए सभी महिलाओं को बुरी तरीके के साथ मारपीट करते हुए धमकी दिया गया है। मौके पर मिट्टी माफियाओं की मनमानी इनदिनों चरम पर देखी जा रही है। सड़कों पर नियमों को ताक पर रख ट्रैक्टर में ओवरलोड मिट्टी डालकर सड़क में मिट्टी गिराते हुए ट्रैक्टर फराटा मारते हुए चलते हैं। जिसमें आम आवाम सहित लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौके पर मिट्टी माफिया व ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि हमें इस बारे में कोई जानकारी व सूचना प्राप्त नहीं है।

Previous post विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण ।
Next post संपूर्ण क्रांति दिवस पर युवा राजद ने दिया धरना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial