प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण
बरारी (सुमन सोनी)
प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित कर सादगी के साथ मनाया। इसी कड़ी में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लक्ष्मीपुर पंचायत के भैंसदिरा गांव में जगह-जगह पौधारोपण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सच्चा उपहार है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सेवा और समर्पण की भावना से देश को नई दिशा दी है। उनके जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम समाज को एकता, सहयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वह जनहित के कार्यों में इसी तरह सक्रिय रहेंगे और पौधारोपण अभियान को लगातार आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर बरारी मुख्यालय के महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय शंकर झा,विधान पार्षद प्रतिनिधि राजीव भारती, वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष निकिता कश्यप,मनीषा सिंह, पिंकी देवी, शीला देवी, सोनी देवी ,किसान मोर्चा महामंत्री कृष्णदेव मेहता, उपाध्यक्ष वकील पंडित, अवध किशोर भारती ,युवा मोर्चा मंत्री सौरव कुमार मेहता, सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार छोटू ,कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार ठाकुर ,विकास कुमार, पीआरएस राजकुमार साह, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार सिंह, नंदकिशोर ऋषि आदि मौजूद रहे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
