May 30, 2026

कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव सिकंदर मंडल ने मनिहारी विधानसभा क्षेत्र का किया तूफानी दौरा

Read Time:3 Minute, 44 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव सिकंदर मंडल ने मनिहारी विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा कर किया।मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में बैठक आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला महासचिव सिकंदर मंडल ने कहा कि घर-घर अधिकार के तहत गरीब परिवारों को उद्योग लगाने के लिए 200000 तक की सहायता, विधवा, दिव्यांगजन, वृद्धा पेंशन 1500 प्रति माह हर वर्ष 200 बढ़ोतरी होगी। भूमिहीन परिवारों को मकान हेतु तीन से 6 डिसमिल जमीन मुहैया कराई जाएगी।हर विधानसभा में स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ का बिहार बनाओ स्टार्ट अप फंड की व्यवस्था होगी। एसपी पर फसल खरीदी आधुनिक कृषि मंडी, कोल्ड स्टोरेज की स्थापना होगी। लाखों सरकारी पदों पर नियुक्ति होगी। बिहारी को विशेष आरक्षण मिलेगा। मनरेगा में 300 प्रतिदिन मजदूरी और काम के दिन दोगुनी होंगे। 200 यूनिट मुक्त बिजली कांग्रेस सरकार देगी। माय बहिन योजना से सीधे खाते में 2500 प्रतिमाह दिया जाएगा। जिला कांग्रेस महासचिव सिकंदर मंडल ने कहा कि दवाई का अधिकार 25 लाख तक का मुक्त इलाज, सरकारी और निजी अस्पतालों में दवाई जांच एवं सर्जरी भी निशुल्क व्यवस्था होगी। पढ़ाई का अधिकार में 3 साल की डिग्री 3 साल में होगी। फ्री टेबलेट कंप्यूटर योजना, सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। पेपर लीक से मुक्ति और समय पर भार्ती हर वर्ष जारी रहेगा। जोब कैलेंडर के अनुसार,अनुमंडलवार आवासीय अंग्रेजी मॉडल विद्यालय खोले जाएंगे। सिकंदर मंडल ने कहा कि सामाजिक न्याय अधिकार के तहत आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 65% करेंगे। पंचायत स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण 30% तक बढ़ाएंगे। अति पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण अधिनियम बनाया जाएगा। निजी शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण होगा। सरकारी कार्यों निवेदिता में ओबीसी, ईवीसी, एससी, एसटी को आरक्षण मिलेगा।एससी एसटी योजनाओं का बजट सिर्फ एससी, एसटी से जुड़े विकास कार्यों में खर्च होगा। एससी-एसटी बैकलॉग नौकरी में रिक्तियां को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस जिला महासचिव सिकंदर मंडल ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, तो उपरोक्त सभी बातें अभिलंब लागू कर आम लोगों को फायदा पहुंचाया जाएगा। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं से जुड़कर लाभ उठाएंगे।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हला में छात्र-छात्राएं अनुशासित रहकर पठन-पाठन करते हैं
Next post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial