पटना में लाठीचार्ज के विरुद्ध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हसनगंज बाजार स्थित पुरानी प्रखंड मुख्यालय समीप शनिवार को भाजपा कार्यकताओं ने निरंकुश बिहार सरकार के विरुद्ध में धरना दिया। आयोजित धरना की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार मंडल उर्फ राजू मंडल ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जम कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाय हाय, भ्रष्टाचारी और घोटाले की सरकार इस्तफा दो आदि नारे लगाई गई। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव आदि ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार तानाशाही हो गई है। पुलिसिया तंत्र के सहारे राज्य चलाना चाहती है। जो भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। पटना में बर्बरता पूर्वक तरीके से भाजपा नेता व कार्यकर्ता पर हमले किए गए हैं।जिसमें भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाए नीतीश कुमार को जनता अगले विधानसभा में सबक सिखाने का काम करेगी। इस धरना को सफल बनाने में भाजपा वरिष्ठ नेता ज्योतिषकान्त कुंवर, जिला महामंत्री प्रशांत झा, प्रखंड प्रमुख सह भाजपा नेत्री नीलू देवी, मुकेश यादव, शीतल साह, पप्पू मंडल, विकास विश्वास, अजय अग्रवाल, समाज सेवी गौतम कुमार, रवि कुमार, अशोक कुमार, सोशल सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
