बिहार सरकार के बर्बरता पूर्वक रवैया पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में शनिवार को भाजपा कार्यकताओं ने नगर अध्यक्ष विजय साह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया । इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद, भ्रष्टाचारी और घोटाले की सरकार इस्तफा दो आदि नारे लगाई गई। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा नेता वरुण झा , मंडल अध्यक्ष मिहिर मुखर्जी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार तानाशाही हो गई है। पुलिसिया तंत्र के सहारे राज्य चलाना चाहती है। जो भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। पटना में बर्बरता पूर्वक तरीके से भाजपा नेता व कार्यकर्ता पर हमले किए गए हैं।जिसमें भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाए नीतीश कुमार को जनता अगले विधानसभा में सबक सिखाने का काम करेगी।इस अवसर पर नगर महामंत्री सौरव यादव, नगर मंत्री विवेक भगत, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान, राहुल साह, कर्णपुर मण्डल अध्यक्ष राजकुमार दास, महामंत्री अमन कुमार महतो, बलरामपुर मण्डल अध्यक्ष पंचानंद, महामंत्री तरोनी कुमार दास, महामंत्री कमलेश दास, मोर्चा अध्यक्ष राहुल पासवान, अनुसूचित मोर्चा अभिषेक साह, वार्ड मेंबर सुमित चौधरी, पार्लब यादव, गोकुल दास, अविषेक पासवान, पंचदेव यादब, रणजीत यादव, जेपी यादब , पीकू दास सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
