October 25, 2026

जनता दरबार में दस मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन हुआ।

Read Time:58 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सरकार की ओर से भूमि विवादों के शांतिपूर्ण निपटारे के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। इसी आलोक में प्रति शनिवार को थानास्तर पर अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त बैठक में भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है । इस बार मोहर्रम के कारण निर्धारित तिथि से पहले शुक्रवार को जनता दरबार में एक भी नये मामले प्रतिवेदित नहीं हुए परन्तु दस मामलों का उभय पक्षों की आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी विवेक आनंद ,एएस आई अरुण राम, सद्दाम हुसैन सहित दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।

Previous post मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च।
Next post भाजपा के 9 सदस्यीय डेलीगेट ने बारसोई गोली कांड को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial