July 26, 2026

लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय— तारिक अनवर

Read Time:3 Minute, 30 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कटिहार दौरे के क्रम में सोमवार को जिले के बारसोई एवं बलरामपुर प्रखंड के चौंदी पंचायत,बलतर पंचायत, बिघोर पंचायत के अलावा बलरामपुर प्रखंड के शाहपुर, भीमीयाल और फतेहपुर पंचायत के अलावा कई अन्य पंचायतों का दौरा करते हुए स्थानीय ग्रामीणों से जहां मुलाकात किया,वहीं जन समस्याओं से भी अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करते हुए आगामी चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर खास बातचीत करते हुए संगठन की मजबूती पर विशेष बल देने की बात कही। इस दौरान शाहपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो० नसीर उल हक ने अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कांग्रेस में शामिल होने पर मोहम्मद नसीर उल हक का फूल- मालाओं से अभिनंदन एवं पार्टी में स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति लगातार लोग आकर्षित हो रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में अपने आस्था रखते हुए सदस्यता ले रहे हैं। इसका खास वजह यह है कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार आई है देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया हैं। जिससे पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लगातार जिले के कई क्षेत्रों में इससे पूर्व भी बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है और आज भी मुख्य प्रतिनिधि नसीर उल हक के नेतृत्व में उनके कई और समर्थकों ने आज कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का सफाया तय हैं क्योंकि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से पूरे देश में सिर्फ भाजपा जातिवाद की राजनीति कर रही हैं जबकि जनहित से जुड़े मुद्दों से भाजपा सरकार को कोई लेना देना नहीं हैं इसलिए आगामी चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को अवश्य बुक सिखाएगी। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, बीके ठाकुर, अफताब अलम, निसार अहमद, कैसर हिंद, नगीना यादव, हसनैन, मोहम्मद जावेद, राजकुमार दास, अवधेश मंडल,मोतीलाल तांती, मिथिलेश मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

Previous post 77 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व हुआं स्वास्थ्य जांच।
Next post पहली सोमवार को शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial