July 20, 2026

पहली सोमवार को शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ।

Read Time:2 Minute, 38 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्रों में सावन की पहली सोमवारी को लेकर भारीडीह ऐतिहासिक व प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। सेकड़ो महिला पुरूष श्रद्धालुगण पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर सर्वमंगल की कामना की। मौके पर सोमवारी को लेकर कुमारी कन्याओं सहित सौभाग्यवती महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। अहले सुबह से ही कुमारी कन्याओं सहित महिलाएं दूध, फूल, बेलपत्र आदि के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना में जुटे हुए दिखे। बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनिहारी गंगा घाट से जल भरकर पांव पैदल यात्रा कर भारीडीह मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी, बताया जाता है कि ऐतिहासिक भारीडीह मंदिर वर्षों पुराना राजा महाराजाओं के समय का बना है। जहां शिवरात्रि सहित सावन में इस मंदिर का महत्व काफी बढ़ जाता है, खासकर सावन के अवसर पर काफी लोग यहां बाबा को जल चढ़ाने पहुंचते हैं। सावन की हर सोमवारी को काफी भीड़ रहती है। मौके पर भारीडीह मंदिर में पहुंचे दर्जनों श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां मांगी गई हर मुराद बाबा के दर्शन के साथ ही पूरी हो जाती है, शिव मंदिर प्रांगण में सोमवारी के अवसर पर कई तरह की दुकानें सजी हुई है, कहीं पूजा सामग्री की दुकानें सजी है, तो कहीं शिव की शिवलिंग की दुकान सजी हुई है। मौके पर कई कन्या श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन की यह पहली सोमवारी है जिसको लेकर अतिप्राचीन शिव मंदिर भारीडीह में पहुंच तन मन से भगवान शिव की पूजा अर्चना किए हैं। वही बताया गया कि यहां जो भी शिव भक्त सच्चे मन से आराधना करते हैं तो उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो होती है।

Previous post लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय— तारिक अनवर
Next post एनसीसी कैंप में दर्जनों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial