May 31, 2026

राजस्व अभियान को सफल बनाने को लेकर लगातार शिविरों का निरीक्षण किया जा रहा है सिओ अनुपम

Read Time:2 Minute, 36 Second

शिविरों में कुल 313 आवेदन प्राप्त हुए हैं-सिओ ।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड में चल रहे राजस्व महा अभियान को सफल बनाने को लेकर नगर पंचायत इंदिरा ग्राम क्षेत्र में आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर संचालित विशेष शिविरों में लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली। 10 सितंबर 2025 तक कुल 12 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 313 आवेदन प्राप्त किए गए।शिविरों से मिले आवेदनों में सबसे अधिक मामले जमाबंदी सुधार से जुड़े रहे, जिनकी संख्या 187 है। वहीं छूटे हुए जमाबंदी से संबंधित 41 आवेदन प्राप्त हुए। उत्तराधिकारी से जुड़े 47 मामले और बँटवारानामा से संबंधित 38 आवेदन भी दर्ज किए गए। सभी आवेदनों का प्राथमिक सत्यापन कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अंचल अधिकारी सुश्री अनुपम कुमारी ने स्वयं नगर पंचायत इंदिरा ग्राम का निरीक्षण कर शिविरों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने -कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा आम लोगों को पारदर्शी और शीघ्र न्याय दिलाने की है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।स्थानीय लोगों ने बताया कि इन शिविरों से उन्हें लंबे समय से लंबित समस्याओं को दर्ज कराने और समाधान की उम्मीद बंधी है। वही वार्ड पार्षद पंकज कुमार मंडल ने कहा कि अब ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर काटने की बजाय सीधे शिविर में अपनी समस्याएं दर्ज कराने का मौका मिल रहा है। कुरसेला प्रखंड तथा इंदिरा ग्राम में चले इन शिविरों को आमजन ने सरकार की सकारात्मक पहल बताते हुए सराहा है।

Previous post कुर्सेला में ठनका से मौत मामले में पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा।
Next post भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने रोशन भारद्वाज को कदवा विधानसभा प्रभारी बनाया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial