लोगों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात
( पब्लिक न्यूज़ 24 । हसनगंज )
मन की बात:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के बूथ सख्या 38 में रविवार को भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत झा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने रेडियो पर सुना। तो वही हसनगंज बाजार समीप प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के ज्योतिष कांत कुंवर की अगुवाई में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मन की बात को सुना। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों से साझा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अन्य बातें भी मन की बात के जरिए देशवासियों से अपील की। वही भारतीय राजनीति के शिखर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के तेल चित्र पर पुष्प वर्षा किया गया। जिला महामंत्री प्रशांत झा ने कहा कि रामपुर पंचायत के बूथ संख्या 38 पर कार्यक्रम आयोजित कर मन की बात कार्यक्रम आयोजित कर सुना गया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
