लखनऊ में पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से गिरी बोलेरो, 3 की मौत ।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
लखनऊ में पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से बोलेरो नम्बर ( Up 32 NF9617) लगभग 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सभी बोलेरो सवार अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा शनिवार देर रात का है।हादसे के बाद दरवाजा को तोड़ कर सभी शव बाहर निकाले गएडीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया, रात एक बजे बोलेरो सवार अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। राहगीरो की मदद से बोलेरो का दरवाजा तोड़कर चारों युवकों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गयाजहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां दो अन्य युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रांशु शुक्ला, अमित कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान हर्ष शुक्ला के रूप में हुई। सभी लोग लखनऊ के रहने वाले है।हर्ष का इलाज जारी हैउन्होंने बताया कि घायल और मृतकों के परिजनों की सूचना दे दी गई है। कार अमित कुमार के नाम से है। हादसे के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था अभी स्पष्ट नहीं है ,घायल हर्ष का इलाज चल रहा है उसके होश में आने पर ही सही वजह पता चलेगी।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
