November 3, 2026

बोर्ड ऑफ़ ओपन स्कूलिंग एंड स्किल एजुकेशन का शाखा का हुआ शुभारंभ।

Read Time:3 Minute, 59 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार )

कटिहार के रोजितपुर स्थित रूबाब इंस्टिट्यूट में बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड स्किल एजुकेशन का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन इस समारोह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एम बी टी ए इस्लामिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक डॉक्टर नदीम अहमद ख़ान ने फीता काटकर किया। इस दौरान आए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर नदीम अहमद ख़ान ने कहा कि प्रतिबद्धता एवं संघर्षशीलता दोनों कामयाबी के मुख्य कारक हैं. शिक्षा जीवन का अनमोल रतन है, इसके बिना जीवन अधूरा रह जाता है। शिक्षा के माध्यम से विकास का मार्ग खुलता है. शिक्षा नहीं रहने की वजह से ही समाज में बुराइयां पनपती है. बच्चों को स्मार्ट दिखने के साथ स्मार्ट बनने की आवश्यकता है. उन्होंने रूबाब इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर नदीम अहमद को मुबारकबाद देते हुए कहा कि जिला में ऐसे डिस्टेंस एजुकेशन की बहुत आवश्यकता है. आज के इस स्पर्धा के दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत पेश है। रूबाब इंस्टिट्यूट की ये पहल सराहनीय है. उन्होंने आगे कहा कि ये बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड स्किल एजुकेशन, सिक्किम सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है. ये संस्था बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का काम कर रही है. मुझे उम्मीद है कि बच्चे इस संस्था से लाभान्वित होंगे और समाज का रुख बदलने में सहयोगी होंगे.इस अवसर पर मास्टर अबुल कलाम आजाद ने कहा कि ने बताया कि बड़े शहरों की तरह यहां व्यवस्था की गई है। ड्रॉप आउट और कम मार्क्स लाने वाले विद्यार्थी जो कई परेशानियों का सामना करते हैं उन बच्चों के लिए यह बेहतरीन अवसर है कि बच्चे अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त हेतु कामयाबी हासिल करें. मौके पर रुबाब इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर नदीम मुर्शीद ने कहा कि जिले भर में हमारी यह कोशिश है के अधिक संख्या में बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए. और उनको नई दिशा दी जाए. उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि आस्था यह प्रत्येक वर्ष मार्च तथा अक्टूबर में परीक्षा आयोजित करती है। जो बच्चे इस में परीक्षा देकर सफ़लता पाना चाहते हैं, वे जरूर करें. यहां से पास किए बच्चों को राज्य एवं केन्द्र सरकारी नौकरियो तथा सभी विश्वविद्यालयों में नामांकन कराने हेतु मान्य है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित डॉक्टर अलाउद्दीन, मोहम्मद राहत हुसैन अशफ़ाक आलम, गायक शाहिद आलम, गायक कुमार अस्मित, परवेज आलम, वसीम आलम, हाफिज फ़जले रब्बी, महफूज हाशमी, मुजम्मिल ,इमरान आलम महताब आलम , कृष्णा कांत, सुधीर, जीशान गनी, मोहम्मद तालीम आलम मोहम्मद शाहबाज, अम्मार मुर्शीद आदि उपस्थित थे।

Previous post लालू यादव सामाजिक न्याय के निर्भीक योद्धा- -लाखो
Next post 76 साल के हुए लालू प्रसाद यादव, राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial