76 साल के हुए लालू प्रसाद यादव, राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
राजद अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 76 वाँ जन्म महोत्सव हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के गोदया महादलित टोला में धूम-धाम से लालू केक काटकर मनाया गया। इस दरमियान पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने लालू यादव हैप्पी बर्थडे टू यू, लालू यादव जिंदाबाद, आरजेडी पार्टी जिंदाबाद, गरीबों का मसीहा लालू यादव जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। विदित हो कि हर साल हसनगंज के अलग-अलग गांवों में पीछले चार वर्षो से आयोजन होता आ रहा है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होते हैं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल, जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह, युवा राजद नेता श्रीलाल उरांव, जिला सचिव विनोद कुमार सिंह, राजद के सरदार योगेन्द्र सिंह के मजूदगी में महादलित ऋषि समाज के लालूवादी, आंबेडकरवादी कार्तिक ऋषि व जामुन ऋषि ने संयुक्त रूप से केक काटा, फिर तीन सौ गरीब लोगों को भोजन के रूप में खिचड़ी सब्जी आचार पापड़ घी खिलाया गया। सभा को सबोधित करतें हुए राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि राजद अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री गरीब, वंचित, शोषित समाज के सामाजिक न्याय के महानायक लालू प्रसाद यादव का हर वर्ष की भांति जन्म दिन मनाया गया। उनके 76 वां जन्म दिन पर राजद नेताओं ने ईश्वर से लालू प्रसाद यादव का उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना किया। कुणाल ने कहा कि लालू यादव का जीवन संघर्ष अद्वितीय है गरीबी में पल बढ़कर गरीब वंचित शोषित दलित पिछड़े अकलियत गरीब सवर्ण समाज सभी के लिए व्यापक संघर्ष को कोई मिटा नहीं सकता है। बिहार में मनुवाद सामंती ताकत को कुचलने वाले महानायक हैं लालू। वही मौके पर श्रीलाल उरांव ने बताया कि पिछले चार वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि साढ़े तीन सौ लोगों को खाना खिलाया गया। बताया कि 76 वा जन्मदिन समारोह पूर्वक गांव में मनाया गया। गांव के छोटे-छोटे बच्चे बुजुर्ग महिला और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया आशिफ इकबाल, पूर्व मुखिया मो अब्बास, अभय सिंह, जितेन्द्र यादव, पिंटू यादव, सुरज यादव, राजद युवा नेता मो हज़रत, संजय मंडल, शशिधर उरांव, लक्ष्मण उरांव आदि लोग शामिल थें।
