हवाई सेवा शुरू होने से व्यवसाय को मिलेगा नया आयाम ।पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन का है सबसे बड़ा उपहार ।
बारसोई (मनोरंजन साहा)
नार्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामना दी है| सीमांचलवासियों के लिए उनके जन्मदिन का यह सबसे बड़ा उपहार है, इससे सीमांचल की कनेक्टिविटी देश-विदेश से बढ़ जाएगी| व्यवसाय को नया आयाम मिलेगा| पूर्णिया के रास्ते चार नई ट्रेनों का शुभारम्भ करने और बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना से क्षेत्र का समुचित विकास होगा और व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे| भारत सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में की गयी कमी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे व्यवसायियों को राहत मिलेगी| गृहणियों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा और बचत की क्षमता बढ़ेगी| मखाना पर जीएसटी शून्य करने की मांग चैम्बर के माध्यम से की गयी| चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष अनिल चमरिया, बिमल सिंह बेंगानी एवं गोपी तम्बाकुवाला, उपाध्यक्ष गणेश चौरसिया, रवि महावर, गणेश डोकानिया, श्याम चंद्रवंशी, अरुण परसुरामपुरिया, नरेश शर्मा, संतोष गुप्ता, सीमा झा, कुमार एकलव्य (टैक्स प्रैक्टिसनर) बबलू साह आदि ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए लम्बी उम्र की कामना की|
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
