May 30, 2026

पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट, कुरसेला निवासी बने पहले यात्री।

Read Time:1 Minute, 24 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

सोमवार का दिन पूर्णिया और कोसी-सीमांचल वासियों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। लंबे इंतजार के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर कोलकाता से पूर्णिया आने वाली पहली फ्लाइट का टिकट बुक कर कटिहार जिला के कुरसेला निवासी श्री मयंक बागरिया इस रूट के पहले यात्री बने।इंडिगो एयरलाइंस ने इस खास पल को यादगार बनाने के लिए श्री मयंक बागरिया को सम्मानित भी किया। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया। एयरपोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में लोग इस क्षण के गवाह बने। आमजन का कहना है कि अब पूर्णिया से सीधे हवाई सेवा मिलने से रोजगार, व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही कोलकाता सहित बड़े शहरों से जुड़ाव आसान होगा।

Previous post हवाई सेवा शुरू होने से व्यवसाय को मिलेगा नया आयाम ।पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन का है सबसे बड़ा उपहार ।
Next post 102 एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल खत्म, कंपनी ने मानी तीन प्रमुख मांगें
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial