बघार पंचायत में कैंसर का कहर, जल में आर्सेनिक की आशंका, स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता शिविर की मांग
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
प्रखंड के बघार पंचायत में कैंसर से पीड़ित दर्जनों मरीजों की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। पंचायत के मुखिया पिंटू यादव और पंचायत समिति सदस्य (पंसस) प्रतिनिधि पशुपति यादव ने स्वास्थ्य महकमे से पंचायत में स्वास्थ्य परीक्षण, भौगोलिक स्थिति और जलस्तर की गहन जांच करवाने की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए जागरूकता शिविर आयोजित करने की भी सिफारिश की है, जिससे ग्रामीणों को संभावित स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूक किया जा सके।मुखिया पिंटू यादव का कहना है कि गांव में जल स्रोतों में आर्सेनिक की उपस्थिति की आशंका है, जिसके कारण ग्रामीणों में कैंसर जैसी घातक बीमारियां फैल रही हैं। इसके अलावा, खान-पान में असंतुलन और अन्य पर्यावरणीय कारणों से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब तक कई मरीजों की मौत हो चुकी है और कई मरीज बंबई, दिल्ली और पटना के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।मुखिया पिंटू यादव ने प्रभारी अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ इमरान आलम को ज्ञापन सौंपकर इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य महकमे से ग्रामीणों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण कराने और पानी के नमूनों की जांच करने का आग्रह किया है, ताकि बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और उचित कदम उठाए जा सकें।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
