November 5, 2026

विशेष छापेमारी में एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद

Read Time:48 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पुलिस कप्तान वैभव शर्मा के निर्देश पर मनिहारी पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में मारालाईन निवासी अमरनाथ महतो के घर से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मौके से अमरनाथ महतो फरार हो गया। कांड संख्या 246/24 दर्ज कर आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।इस छापेमारी अभियान में सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, गौतम कुमार, एएसआई संतोष कुमार, अरुण कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Previous post बघार पंचायत में कैंसर का कहर, जल में आर्सेनिक की आशंका, स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता शिविर की मांग
Next post मनिहारी नगर पंचायत में भव्य रंगोली कार्यक्रम का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial