स्वच्छता ही सेवा को लेकर निकला गया केंडल मार्च।
(डेस्क हसनगंज)
प्रखंड में स्वच्छता ही सेवा को लेकर केंडल मार्च निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत मे केंडल मार्च निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता को व्यवहार में लाने हेतु जागरूक किया गया। जिसके तहत अपने घर व आसपास के क्षेत्र आदि सहित समाज,समुदाय,उधान और पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु जागरूक किया गया। केंडल मार्च मे रीना कुमारी,नीतू कुमारी एवं अन्य स्वच्छता कर्मी सहित ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वच्छता जागरूकता को सफल बनाने का संकल्प लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी दीप्ती सुमन कुमारी ने बताया की स्वच्छ भारत मिशन के दस वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य मे 14 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। जिसका उद्देश्य दैनिक जीवन मे स्वच्छता व सफाई के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है। जिसमे सभी के सहयोग से अपने घरों सहित आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों को साफ सफाई कर उसे स्वच्छ रखने की जरूरत है।
More Stories
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
