पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनायी
प्रवीण कुमार(कटिहार)
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में मनाई गई। अटल जी के जयंती के अवसर पर पार्टी द्वारा विभिन्न मंच मोर्चा एवं प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को किया गया। जिसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉ रंजना झा द्वारा चिकित्सा शिविर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय झा द्वारा वृक्षारोपण वहीं कला एवं संस्कृति मंच के जिला संयोजक चंदन सिंह द्वारा काव्यांजलि आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ मनाया गय । जिला अध्यक्ष मनोज राय ने अटल की जयंती कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अटल बिहारी वाजपेई के बताए हुए रास्तों पर एवं उनकी जीवनी को पढ़कर उनके बताए हुए मार्गो पर चलना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के निमित्त मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर तैयारी करने को कहा। इस अवसर पर अटल बिहारी जी के जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी ने विस्तार पूर्वक बताने का कार्य किया। मंचासीन सभी वक्ताओं ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की संकल्पना को साकार किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में रक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में भारत की एक मजबूत पहचान वैश्विक क्षितिज पर स्थापित की। माँ भारती के मस्तक को सदैव ऊंचा रखने के लिए उनका योगदान इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।अटल की कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं संगठन को सशक्त बनाने में उनकी अनन्य भूमिका हमारे लिए प्रेरणीय है। जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेश द्वारा मंच मोर्चा प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के पदाधिकारी का भी अंग वर्ष के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी,पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर,जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, राजकुमार राय, मुकेश पासवान,दिलीप वर्मा धर्मनाथ तिवारी, बब्बन झा, छाया तिवारी ,भास्कर सिंह, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक सिंह , जोक्शन यादव सहित सभी जिला के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर अटल जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन् किया।
