बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कटिहार तीसरे स्थान लाया
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार खेल के क्षेत्र में अच्छा नाम कमा रही है:सुनील यादव ।
आठवां बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन हाजीपुर के अक्षय बट स्टेडियम में किया गया। जिसमें कटिहार जिला के खिलाड़ियों ने टीम , इवेंट्स मिक्स डबल इवेंट्स और इंडिविजुअल इवेंट्स में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कटिहार जिला शॉप टेनिस संघ के अध्यक्ष ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे पहले भी कटिहार जिला को इंडिविजुअल इवेंट्स में तीसरा स्थान ही प्राप्त हुआ था।सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव साहिल कुमार के नेतृत्व में और टीम 19 से 21 तक हाजीपुर में खेलने के लिए गई हुई थी। टीम इवेंट्स के बालक वर्ग में प्रिंस कुमार, चंदन कुमार, विनय कुमार, रितिक कुमार, विभाग कुमार, रोहित कुमार, अंकित कुमार, रितिक कुमार और मिक्स्ड डबल्स में प्रिंस और चंदन कुमार बालक वर्ग में और बालिका मिक्स डबल्स में अंकिता कुमारी, मनीषा कुमारी, कौशल्या कुमारी, रेणु कुमारी और कविता कुमारी ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए कटिहार जिला शॉप टेनिस टीम को तीसरा स्थान प्राप्त करवाया। डबल बालिका इवेंट्स में अंकित और कविता की जोड़ी ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया जीत कर आने पर मुख्य संरक्षक के रूप में काँग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि कटिहार जिला खेल के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा नाम कमा रही है।और खिलाड़ियों को जहां तक आर्थिक संभव यथावत मदद करने की घोषणा भी की और खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देने का भी घोषणा किया।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
