November 5, 2026

अवैध खनन माफियाओं पर सीईओ ने कशा शिकंजा मिट्टी लदे दो ट्रेक्टर को पकड़ा।

Read Time:1 Minute, 36 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के जरलाही गांव के समीप गंगा किनारे के तटीय ईलाकों में प्रतिबंध के बाद भी चोरी छिपे सफेद बालू के अवैध खनन की शिकायत लगातार मिल रही थी। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर अंचला पदाधिकारी अनुपम ने प्रखंड क्षेत्र से सफेद बालू लदे दो ट्रेक्टर ट्रोली को पकड़कर थाना लाई। जिसकी सूचना खनन विभाग के अधिकारी को दी गई।अवैध खनन को लेकर बरती जा रही सख्ती अंचला पदाधिकारी व पुलिस की दबीश के कारण मिट्टी – बालू खनन माफियों ने दिन के बजाय अब रात कलअंधेरे में मिट्टी बालू खनन को अपना लिया था।इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हरकंप व्याप्त है। वहीअंचला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। जिसके उपरांत जांच में गए।जिसमें अवैध खनन करते हुए दो लदे ट्रैक्टर मिट्टी को पकड़ा गया ।जिसे थाना लाया गया और खनन विभाग को सूचना देकर रिपोर्ट भेज दिया गया है। जिसे नियमानुसार फाइन काट कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Previous post मतदाता सूची से जुड़ें, तभी तो अपनी सरकार चुनें” — 25 जून से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
Next post जनता दरबार में चार मामले का निष्पादन – सीओ अनुपम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial