November 5, 2026

मतदाता सूची से जुड़ें, तभी तो अपनी सरकार चुनें” — 25 जून से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

Read Time:1 Minute, 24 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के तहत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 25 जून 2025 से शुरू हो गया है, जो 26 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्रदान करेंगे।प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र को उचित रूप से भरकर आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ बीएलओ को जमा करना होगा, जिसके बदले उन्हें पावती रसीद दी जाएगी। फार्म भरने में बीएलओ मतदाताओं को सहयोग भी करेंगे।अभियान के उपरांत 1 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावा-आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को होगा।प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने आम जनता से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

Previous post भमरैली में अजय विश्वास कीर्तन मंडली द्वारा यज्ञ हुआ शुभारंभ, भक्तजनों का भीड़ पुजा अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालु ।
Next post अवैध खनन माफियाओं पर सीईओ ने कशा शिकंजा मिट्टी लदे दो ट्रेक्टर को पकड़ा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial