उत्तर रेलवे के कई रेलखंडों पर भारी बारिश के कारण आधे दर्जन ट्रेनों का परिचालन में बदलाव व रद्द ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
उत्तर भारत में हो रहे भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे के कुछ रेलखंडों पर बारिश का पानी आ जाने के कारण संरक्षा की दृष्टिकोण से कटिहार से होकर गुजरने वाली लगभग आधे दर्जन ट्रेनों के परिचालन में रेल प्रशासन द्वारा बदलाव व रद किया गया है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14.07.23 को डिब्रूगढ़ से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ एक्सप्रेस का परिचालन को रेल प्रशासन द्वारा रद्द किया गाय है। 16.07.23 को गुवाहाटी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05616 गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी रद्द रहेगी । इसके अलावा 12.07.23 को उदयपुर सिटी से खुलने वाली गाड़ी सं. 05615 उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल का परिचालन को रद्द किया गया है। 13.07.23 को कटिहार से खुलकर अमृतसर तक जाने वाली गाड़ी सं. 15707 कटिहार-अमृतसर अमरपली एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा। बीते 9 जुलाई रविवार को कटिहार से खुलने वाली अमरपाली एक्सप्रेस ट्रेन को ट्रैक में जलजमाव के कारण सोमवार को अमृतसर के बदले लखनऊ ऐसबाग में ही शॉर्ट टर्मिनेट करते हुए ट्रेन को लखनऊ से आगे रद्द कर दिया गया था। जिससे लखनऊ से आगे दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर आदि जगह के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
