कोढ़ा प्रखंड के छह पंचायतों में किया गया सोशल ऑडिट ।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड के छह पंचायतों में वरीय अधिकारी के देखरेख में सोशल ऑडिट का कार्य किया गया। जिसका की बिंदुवार डाटा लेकर इस कार्य को संपन्न कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से महिनाथपुर पंचायत के मुखिया रेखा देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि जगत नारायण सिंह , मूसापुर पंचायत के मुखिया श्रीमती जूही परवीन उर्फ जुली कुमारी मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद सनोवर पवई, मकदमपुर, खेरिया एवं मधूरा पंचायत के मुखिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे,पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित 4 योजनाओं में से मनरेगा, जनवितरण प्रणाली, लोहिया स्वक्ष बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए कार्यों का सोशल ऑडिट का कार्य किया गया। टीम लीडर मोहम्मद अकबर मूसापुर, शिवशंकर पवई, मोहम्मद रमजान मधुरा, अक्षय खेरिया, मोहम्मद रकीबुल मखदुमपुर, ब्रह्मदेव महिनाथपुर ने बताया गया कि यह सोशल ऑडिट का कार्य दिनांक 6 जुलाई 2023 से आरंभ होकर 10 जुलाई 2023 तक चला एवं 11 जुलाई 2023 को जनसुनवाई का कार्य संपन्न हुआ । वहीं जनसुनवाई में मनरेगा मजदूर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप चयनित किया गया। जनसुनवाई के दौरान महिनाथपुर पंचायत के मुखिया रेखा देवी, मूसापुर पंचायत के मुखिया श्रीमती जूही परवीन उर्फ जुली कुमारी , पवई पंचायत के मुखिया मोहम्मद काजिम , मकदमपुर पंचायत के मुखिया श्री किशुनदेव रविदास मधूरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिनहाज खान पूर्व वार्ड सदस्य सुमित कुमार यादव उर्फ बल्लू यादव ,पृथ्वी चंद्र यादव ,संतोष ठाकुर, मुकेश कुमार सिंह,मोहम्मद नईम दुलाल, मोहम्मद रफीक , मोहम्मद फिरोज , समाज सेवी नंदलाल यादव,मोहम्मद वसीम खान मोहम्मद अकबर राजा ,टीपू सुल्तान, आशिक इकबाल ,पंचायत जन वितरण प्रणाली के दुकानदार स्वक्षता ग्राही व पंचायत के कई वार्ड सदस्य एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
